17 दिसंबर 2024 - 10:44
  हज़रत ज़हरा क़यामत तक के लिए रोल मॉडल, इस्राईल का विनाश तय है

हज़रत ज़हरा (स.अ.) इबादत, सियासत, शिक्षा और जीवन के सभी पहलुओं में मुस्लिम महिलाओं के लिए क़यामत तक के लिए एक बेहतरीन आदर्श हैं।

हज़रत फातिमा ज़हरा की विलादत के अवसर पर, हर साल की तरह, इस साल भी ईरान के विभिन्न शहरों और कस्बों की महिलाओं ने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई से मुलाकात की।

इस अवसर पर बोलते हुए, इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता हज़रत आयतुल्लाह खामेनेई ने कहा कि हज़रत ज़हरा (स.अ.) इबादत, सियासत, शिक्षा और जीवन के सभी पहलुओं में मुस्लिम महिलाओं के लिए क़यामत तक के लिए एक बेहतरीन आदर्श हैं।

आयतुल्लाह खामेनेई ने मध्य पूर्व के हालात और इस्राईल अमेरिका के अत्याचारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और ज़ायोनी सरकार तथा  उनके कुछ सहयोगियों का यह विचार कि प्रतिरोध समाप्त हो जाएगा, पूरी तरह से गलत है, सच्चाई यह है कि अवैध ज़ायोनी राष्ट्र इस्राईल नष्ट होकर रहेगा।